आगरालीक्स…आगरा में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह की महिला चोर पुलिस ने पकड़ी. इसके साथी करते थे चोरी. ये चोरी किए गए सामान को बेचने का करती थी काम
आगरा में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह में शामिल महिला चोर को पुलिस ने अरेस्ट किया है. थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने इसके पास से एक पायल सफेद और 3,570 रुपये बरामद किए हैं. इसका एक साथी और 5 बाल अपचारी पुलिस ने पहले ही पकड़ लिए हैं.10 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी कि वह 7 मार्च को बच्चे का मुंडल कराने के लिए बाहर गया हुआ था. 10 मार्च को जब वह वापस लौटा तो अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे सफेद व पीली धातु के आभूषण और रुपए चोरी कर लिए गए थे. पुलिस ने आज रविवार को शाह हॉस्पिटल के पास से एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से एक पायल (सफेद धातु) व ₹3,570/- बरामद हुए.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि (मोनू व उसके 05 बाल अपचारी साथी) बंद मकानों मे चोरी की घटना करते है और चोरी किए सामान को उसे बेचने के लिए देते थे. महिला समझ कर उस पर कोई शक नहीं करता था, और चोरी का सामान बेचकर वह प्राप्त रुपयों में से अपने हिस्से के रुपए लेकर बाकी रुपए उन्हें दे देती थी. थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा 21 मार्च को मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उसके 05 बाल अपचारी साथियों को पुलिस अभिरक्षा में वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है.