Friday , 22 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Shrimathuradhish temple decorated with spring clouds, Basantotsav celebrated with devotion…#agranews
आगरा

Agra Live News: Shrimathuradhish temple decorated with spring clouds, Basantotsav celebrated with devotion…#agranews

25

आगरालीक्स…आगरा में बसंती घटा से सजा श्रीमथुराधीश का मंदिर, भक्तिभाव से मनाया बसंतोत्सव..

यमुना किनारे स्थित श्री मथुराधीश महाराज जी के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के तहत आज बसंत उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को बसंती घटा का स्वरूप देकर सजाया गया। बसंतोत्सव पर श्रीमथुराधीश जी का विशेष श्रंगार किया गया। ठाकुर जी को पीले रंग के पकवानों का भोग लगाया गया। हर तरफ मोगरा और बेला के पुष्पों से सुगंधित वातावरण में श्रीहरि के जयकारे गूंज रहे थे। प्रातः से ही आज श्रीमथुराधीश महाराज जी के मंदिर में उत्सव का वातावरण था। ढोलक की थाप और मंजीरों की झन्कार पर भक्ति के स्वर बिखरे तो भक्तजन झूम उठे। यमुना मैया के भक्त बृज खंडेलवाल जी ने बताया कि उत्सव पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। इसके साथ ही ठाकुरजी की खेल लीला और रंग उत्सव की शुरुआत भी हुई। मंदिर में भक्ति, संगीत और रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला।

पुष्टिमार्ग संप्रदाय में बसंत पंचमी को होली और रंग-खेल उत्सव की शुरुआत माना जाता है। यह उत्सव लगभग चालीस दिनों तक डोलोत्सव तक चलता है। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें सफेद मलमल के वस्त्र पहनाए गए और स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर परिसर में बसंत राग के कीर्तन और पद गूंजते रहे। भक्तजन भक्ति रस में डूबे नजर आए। पुष्टिमार्ग में पुरुषोत्तम मास को मनोरथों का महीना माना जाता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की प्रेममयी सेवा की और व्रज की लीलाओं का आनंद लिया। मंदिर प्रशासन ने सभी वैष्णव भक्तों और श्रद्धालुओं को परिवार सहित उत्सव में शामिल होकर ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने का आमंत्रण दिया। संध्या आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने की। बताया कि 22 मई को यमुना आरती स्थल पर यमुना छट उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल खंडेलवाल, विनीत खंडेलवाल, निखिल खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: The story of Shrimad Bhagwat Gyan Mahayagna being organised at Shri Mankameshwar Temple Math on the banks of Yamuna in Agra….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के यमुना किनारा पर चल रही श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के...

आगरा

Agra News: The great festival of liberation from sins “Ganga Dussehra” will be celebrated on Monday, 25th May in Adhik Maas…#agranews

आगरालीक्स….25 मई सोमवार को अधिकमास मे मनाया जाएगा पापों से मुक्ति का...

आगरा

Agra Live News: Divine Darshan of Sakhi Vesh Utsav held at Sri Premnidhi Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में सखी वेश उत्सव के हुए दिव्य...

error: Content is protected !!