Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra Live News: The story of Shrimad Bhagwat Gyan Mahayagna being organised at Shri Mankameshwar Temple Math on the banks of Yamuna in Agra….#agranews
आगरा

Agra Live News: The story of Shrimad Bhagwat Gyan Mahayagna being organised at Shri Mankameshwar Temple Math on the banks of Yamuna in Agra….#agranews

191

आगरालीक्स….आगरा के यमुना किनारा पर चल रही श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा… प्रसादी संग बरसी कृपा और आशीर्वाद, भक्ति-भव्यता से आलोकित हुआ आगरा धाम

ताज व्यू गार्डन फेस 1 पार्किंग एरिया, यमुना किनारा रोड पर चल रहे श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ में गुरुवार को ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जहां भक्ति, भाव और दिव्यता एकाकार हो उठे। भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान कथा मंडपम श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। श्रद्धालु बधाई लेने, प्रसादी प्राप्त करने और दिव्य आशीर्वाद पाने को आतुर दिखाई दिए। विशाल कथा मंडपम में “नंद के आनंद भयो”, “बृज में हो रही जय-जयकार, जसोदा ने लाला जायो है” जैसे मंगल गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने मंगलगान किया तो श्रद्धालु करतल ध्वनि के साथ भक्ति में झूम उठे। कथा के दौरान वितरित की गई प्रसादी और उपहारों को श्रद्धालुओं ने प्रभु कृपा का प्रतीक मानकर ग्रहण किया।

यमुना तट की दिव्यता बनी आकर्षण
रात्रि में जगमग रोशनी से सजा यमुना नदी तट और कथा मंडपम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। 24 फुट ऊंचे श्रीनाथजी का भव्य स्वरूप, दोनों ओर स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग और मंच पर विराजमान भगवान के 24 अवतार श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति करा रहे हैं। देर रात तक श्रद्धालु दर्शन और आरती के लिए पहुंचते रहे।

रामनाम और कृष्ण जन्मोत्सव में डूबे श्रद्धालु
कथा व्यास महंत योगेश पुरी ने भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं से 108 बार “राम” नाम का जाप कराया। रामनाम की गूंज से पूरा मंडपम भक्तिरस में डूब गया।
इसके पश्चात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग में जैसे ही भगवान के प्राकट्य का वर्णन हुआ, श्रद्धालुओं ने खड़े होकर जयकारे लगाए। कथा मंडपम नंदोत्सव के उल्लास से भर उठा। भक्तों पर पुष्पवर्षा और प्रसादी वितरण के साथ पूरे वातावरण में आनंद और उत्साह का भाव दिखाई दिया।

संध्या की यमुना आरती ने बांधा समां
प्रतिदिन की तरह कथा के पश्चात यमुना नदी की भव्य आरती की गई। दीपों की रौशनी, घंटों की ध्वनि और भजनों के बीच यमुना तट का दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बाल संस्कार शिविर और गौ पूजन का लाभ
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः आयोजित बाल संस्कार शिविर में बच्चों को गीता, योग, संस्कार और भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी जा रही है। कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालु गौ पूजन का पुण्य भी अर्जित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मठ द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थानों से कथा मंडपम तक निशुल्क ई-रिक्शा सेवा संचालित की जा रही है।

दैनिक यजमानों ने किया व्यास पूजन
दैनिक यजमान के रूप में गोपाल बंसल, शालिनी बंसल, सोनू गुप्ता, सीमा गुप्ता, विनोद गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुमित गुप्ता एवं श्वेता गुप्ता ने व्यास पूजन किया।

शुक्रवार को होगा गोवर्धन पूजन
शुक्रवार को श्री मदभागवत ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन प्रसंग होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Two special passenger trains to run from Agra Cantt for Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, जन्माष्टमी को लेकर आगरा कैंट से मथुरा के लिए चलेंगी...

आगरा

Agra News Live: 208 critical crash location of Agra share with Google Map, get Alert before 500 meter of crash location

आगरालीक्स आगरा में वाहन चालकों को 500 मीटर पहले सड़क दुर्घटना संभावित...

error: Content is protected !!