आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी. 14 साल से कर रहे थे नौकरी. अब मुकदमा दर्ज..
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”> आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में 14 साल से असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट फर्जी निकली है. जांच के बाद एक साल पहले ही इनकी सेवाएं प्रबंध समिति द्वारा इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं और अब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के आदेश पर इस प्रकरण में प्राचार्य की ओर से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है.दर्ज एफआईआर के अनुसार डॉ. विधु ग्रेस नोएल ने 19 फरवरी 2011 को सेंट जॉन्स कॉलेज में सहायक आचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था. एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई कि डॉ. नोएल द्वारा सेंट जॉन्स कॉलेज में नियुक्ति के लिए आवेदन के समय पेश की गई कक्षा 12वीं की अंकतालिका कूटरचित है और वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीण हैं. शिकायत के आधार पर कॉलेज द्वारा जांच की गई. जांच समिति के आधार पर प्रबंध समिति के प्राचार्य व सचिव द्वारा 24 अप्रैल् 2025 को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं.
src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065" crossorigin="anonymous"> थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्जअब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने अपने 13 मार्च को जारी अपने पत्र के माध्यम से इस प्रकरण में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया. इसके बाद अब थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है.