आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला. गोपेश्वर मंडल ने जताया आक्रोश…देखें वीडियो
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के बाद से भी भाजपा की ओर से लगातार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनके पुतले फूंके जा रहे हैं. खासकर राहुल गांधी को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है. इसी क्रम में गुरुवार को आगरा के गोपेश्वर मंडल के वार्ड 81 में जन आक्रोश महिला पदयात्रा कैलाशपुरी कॉलोनी से कैलाशपुरी मंदिर तक निकली गई.पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला जला कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला दीक्षित, कार्यक्रम सयोजक गोपेश्वर मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष अनीशा गुप्ता, मंजू गुप्ता, उषा सिंह, सुमन, दीपा, हनी, वंशिका, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर, गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित बंसल, महामंत्री राजेश सूर्यवंशी व देवेन्द्र सिंह चौहान,उपाध्यक्ष मुनेश प्रजापति, अनुभव गुप्ता, पार्षद अमित पटेल, शरद चौहान, गजेंद्र पिप्पल, विक्रांत कुशवाह पूर्व कोषाध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, शेलंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी कौशल सैनी आदि शामिल रहे.