Friday , 7 August 2026
Home आगरा Agra Live News: Strict Directives Issued in Agra Regarding School Vehicles Lacking Fitness Certificates…#agranews
आगरा

Agra Live News: Strict Directives Issued in Agra Regarding School Vehicles Lacking Fitness Certificates…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त निर्देश. 6 महीने से फिटनेस प्रमाण पत्र न देने वाले स्कूली वाहनों के परमिट तीन महीने के लिए होंगे कैंसिल. कड़े नोटिस जारी करने के आदेश

मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में 55वीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक लघु सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आगरा सम्भाग में फिटनेस समाप्त स्कूल बसों के परमिट निलम्बन/निरस्तीकरण किए जाने लेकर भी मंडलायुक्त ने जानकारी ली। ऐसे कई स्कूल वाहन हैं जिनके स्वामियों/स्कूल प्रबन्धकों द्वारा निर्धारित समयावधि में वैध फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। आगरा सम्भाग में ऐसे वाहनों की संख्या 94 है। महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त हुए 6 माह से अधिक हो चुके हैं, उन वाहनों के परमिट 90 दिनों के लिए निलंबन किए जाएं।

वहीं आगरा सम्भाग में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान की निजी सेवा यान (स्कूल बस) का संचालन किया जा रहा है जिनकी फिटनेस और परमिट दोनों समाप्त हो चुकी हैं। प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान उन्हें नोटिस भी जारी किए गये हैं। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि ऐसे स्कूल वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हुए 3 वर्ष से अधिक हो चुके हैं उनके परमिट निरस्त किए जाएं तथा 3 वर्ष की अवधि से कम फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के स्वामी/स्कूल प्रबन्धकों को कड़े नोटिस जारी किए जाएं।

विगत 03 माह में आगरा मंडल में जारी नए परमिट, परमिट नवीनीकरण, वाहन प्रतिस्थापन, परमिट निरस्तीकरण आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि जनपद आगरा में विभिन्न श्रेणी के वाहनों के नये जारी परमिटों की संख्या 627, परमिट नवीनीकरण 139, तथा विभिन्न कारणों से परमिट निरस्तीकरण 390 हैं। फिरोजाबाद में नए जारी परमिट 511, परमिट नवीनीकरण 19 व परमिट निरस्तीकरण 410 हैं। मथुरा में नए जारी परमिट 589, नवीनीकरण 46 तथा 333 परमिट निरस्तीकरण और मैनपुरी में नए परमिट 376, परमिट नवीनीकरण 10, एवं 217 परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

उ0प्र0 शासन परिवहन अनुभाग-4 की अधिसूचना 9 अप्रैल 2026 को अंगीकृत किए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गयी। इसमें नियम 84 का संशोधन करते हुए यदि कोई परमिट धारक अपने यान का उपयोग परमिट विधिमान्यता की अवधि के भीतर किसी अवधि के लिए नहीं करना चाहता है तो वह नियम 125 में विहित फीस के साथ प्रपत्र ऑनलाइन आवेदन करेगा। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा द्वारा निर्गत स्कूली वाहनों के परमिटों का अन्य सम्भाग में उपयोग तथा आगरा सम्भाग के समीपवर्ती सम्भागों द्वारा निर्गत स्कूली वाहनों के परमिटों का आगरा सम्भाग में उपयोग किए जाने के प्रस्ताव को महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) आगरा अरुण कुमार, आरटीओ प्रवर्तन अखिल द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बी पी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha underway at Agra’s Mahakaleshwar Dham…#agranews

आगरालीक्स….श्री राम के जीवन आदर्शों को अपनाना जरूरी..आगरा के महाकालेश्वर धाम में...

आगरा

Agra News: Police nabbed three miscreants who robbed a cold storage manager in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस...

error: Content is protected !!