आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स हो जाता है शुरू. डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के स्टूडेंट्स ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आगरा के डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा एक यूनिक फ्लैश मॉब 2.0 डान्स का आयोजन शनिवार को कॉसमॉस मॉल पर किया गया जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र-छात्राऐं कॉसमॉस मॉल परिसर के आस-पास चुनिंदा स्थानों पर बैठे थे तथा अचानक ही सायरन बजते ही सभी अलग-अलग जगहों से दौड़कर कॉसमॉस मॉल परिसर में इकट्ठा होते हैं तथा फ्लैश मॉब डान्स के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन को देखकर वहां एकत्रित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस कार्यक्रम को आगरा व आगरा शहर के बाहर के अनेकों सोशल मीडिया इन्फ्लुऐंशरों ने कवर किया।
डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरपर्सन स्कवाड्रन लीडर एके सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनकी आसाधारण प्रतिभा के लिए शुभकामनाऐं व बधाई देते हुए कहा कि डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हमेशा से छात्र-छात्राओं की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने का हर संभव प्रयास करता है। संस्थान के अकाद्मिक निदेशक डॉ विक्रान्त शास्त्री ने बताया कि आगरा शहर में किसी संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा इस तरह का आयोजन नहीं किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं का समन्वय देखते ही बनता था। उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजन कराने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। निदेशक प्रशासनिक डॉ ए के गोयल ने भी सभी प्रतिभागियो के उज्जवल भविष्य की कामना की । डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन व उनके स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समन्वय हिमांशु आर्या ने किया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर डैंग, संदीप सक्सैना, डॉ प्रवल प्रताप सिंह, डॉ आमेन्द्र सिंह, डॉ खालिद हुसैन, काव्या सिंह, संजू कुमार, डॉ अर्पणा पोरवाल, सिमरन मगन, नेहा खण्डेलवाल सहित समस्त डॉ एमपीएस ग्रुप के स्टाफ ने विशेष सहयोग किया।