आगरालीक्स…पांच लाख रुपये कहां से लाकर दूं, इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान. छह महीने पहले दो बच्चों की मा से किया था लव मैरिज…आगरा में एक और सनसनीखेज घटना
आगरा में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. दो बच्चों की मां के साथ लव मैरिज करने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर सुसाइड कर लिया. युवक ने अपनी मौत् का जिम्मेदार पत्नी, सास और साले को बताया है. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है.छह महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
बारहखंबा में रहने वाला 27 साल का गौरव जूता कारीगर था. गौरव के भाई रोहित ने बताया कि छह महीने पहले गौरव ने दौरैठा के जयनगर में रहने वाली अंजू से कोर्ट मैरिज की थी. अंजू पहले से शादीशुदा थी और उसका पति से तलाक हो चुका था. उसके दो बच्चे भी हैं. शादी के बाद से ही अंजू ने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया. करीब एक महा पहले ही वह झगड़ा कर घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद गौरव दौरेठा में ससुराल के पास ही किराए का कमरा लेकर अंजू के साथ रह रहा था.
पांच लाख रुपये की कर रहे थे डिमांड
आरोप है कि अंजू के भाई की पत्नी ने भी फांसी लगाई थी जिस का मामला दर्ज है. इसको निपटाने के लिए अंजू, उसका भाई राजेश और अंजू की मां गौरव से 5 लाख रुपये मांग रहे थे. 15 दिन पहले इसी बात पर झगड़ा करके गौरव को किराए के कमरे से भगा दिया था. तब से गौरव अपने परिवार के साथ ही रह रहा था. शुक्रवार रात को पूरा परिवार एक दावत में गया हुआ था. रात करीब 11 बजे गौरव ने फंदे पर लटककर जान दे दी.
गौरव ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया. लिखा है कि भाई, जो कदम मैं उठा रहा हूं, उसके जिम्मेदार अंजू, अंजली, उसका भाई राजा और उसकी मां है. ये लोग मुझसे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं, मैं कहां से दूं. अंजू मेरे साथ रहती थी और वह हमेशा मुझसे पैसों के लिए कहती रहती थी. इसके भाई का केस चल रहा है. इसकी भाभी यमुना के चक्कर में मर गई. इनके पास एक फोन है जिसमें उसकी भाभी की वीडियो क्लिप भी हे. इसके साथ ही मृतक ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपनी पत्नी का वीडियो बनाते हुए पत्नी के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कर रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. डीसीपी सिटी सैयर अली अब्बास का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.