आगरालीक्स वीडियो देखें लखनऊ आग हादसे की दहशत के बीच आगरा की आकाश कोचिंग के एमसीबी बॉक्स से धुआं निकलने पर बाहर की तरफ भागे छात्र, अफरा तफरी, पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंच गई। ( Agra Live News: Students run away from coaching after smoke comes out from MCB Box, Video)
लखनऊ में आग हादसे में 15 छात्रों की मौत से लोग दहशत में हैं। ऐसे में आगरा के भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर मयूर काम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित आकाश कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में मंगलवार सुबह 10 बजे धुआं उठने के बाद बिजली चली जाने से अफरा तफरी मच गई। कोचिंग में बड़ी संख्या में छात्र थे। आग की आशंका पर कोचिंग से छात्र बाहर की तरफ भागे, कुछ ही देर में पूरी कोचिंग खाली हो गई और कोचिंग के बाहर सुरक्षित जगह पर छात्र पहुंच गए।
एमसीबी बॉक्स से उठा धुआं
कोचिंग में आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंच गई, कोचिंग के बेसमेंट में एमसीबी बॉक्स में शार्टि सर्किट से धुआं उठने और पूरी बिल्डिंग की बिजली चले जाने की आशंका है, धुआं उठने के बाद बिजली चली गई इसलिए आग नहीं लगी। मगर कोचिंग सेंटर द्वारा एहतियातन छात्रों की छुट्टी कर दी है।
चार मंजिला मयूर काम्प्लेक्स में हैं कोचिंग सहित अन्य दुकान
आकाश कोचिंग चार मंजिला मयूर काम्प्लेक्स में संचालित है, दूसरी मंजिल पर कोचिंग है इसके साथ ही कई दुकान हैं। धुआं उठने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। आकाश कोचिंग के असिस्टेंट मैनेजर पुनीत अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि बिल्डिंग में अग्निशमन के पूरे इंतजार हैं, बाहर निकलने के लिए तीन रास्ते हैं अभी छात्रों की छुट्टी कर दी है।
छात्र बोले, टीचर ने कहा, क्लासरूम खाली करो
आकाश कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। एक छात्रा ने कहा कि क्लास में टीचर आए उन्होंने कहा कि क्लासरूम खाली करो। बोले जल्दी जल्दी यहां से बाहर निकलो, एग्जिट गेट से बाहर निकल गए, बाहर आने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई है।