आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आप भी पर्यटकों के लिए होम स्टे खोल सकते हैं। अब होम स्टे छह कमरों की जगह आठ कमरे, 16 बेड के संचालित हो सकेंगे, ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट और होम स्टे नीति में बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश में ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे नीति में बदलाव किया गया है, पर्यटन विभाग द्वारा पहले होम स्टे के लिए छह कमरे और इन कमरों में 12 बेड संचालित करने की अनुमति दी जाती थी, होम स्टे के लिए कमरों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई है। साथ ही 16 कमरे होम स्टे में संचालित हो सकेंगे।
बेड एंड ब्रेकफास्ट
आवासीय भवनों में खोल सकते हैं बेड एंड ब्रेकफास्ट शहरी क्षेत्र में आवासीय इकाईयों या लीज पर लिए गए आवासीय भवनों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए किफायती दरों पर आवास, नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग में बेड एंड ब्रेकफास्ट का पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके तहत अधिकतम आठ कमरों को किराए पर उठाया जा सकता है। 16 बेड की डार्मेट्री भी संचालित की जा सकती है।
होम स्टे में भवन स्वामी भी रहेंगे
आवासीय भवन या एडीए द्वारा लीज पर लिए गए भवन में होम स्टे संचालित किया जा सकता है। इसमें भवन स्वामी का आवास होना अनिवार्य है, होम स्टे के लिए एक से आठ कमरे तक का पंजीकरण कराया जा सकता है। आगरा में बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे में 150 इकाईयों का पंजीकरण है। बेड एंड ब्रेकफास्ट और होम स्टे के लिए पर्यटन विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं।