आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिन्दू महासंघ का स्वाभिमान सम्मेलन 12 जून को. महंत मुकेशनाथ महाराज आएंगे. जानिए पूरा कार्यक्रम
विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश आगरा मंडल की ओर से संस्थापक गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन 5 जून, से 15 जून तक मनाया जाएगा. इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में विश्व हिन्दू महासंघ का 12 जून स्वाभिमान सम्मान सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक पूजनीय महन्त मुकेश नाथ महाराज रहेंगे।ब्रज क्षेत्र प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राय ने बताया कि सुबह 10 बजे बाबू गुलाब राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद गौशाला में गोसवा की जाएगी. बाद में देहली गेट स्थित होटल गोवर्धन में स्वाभिमान सम्मेलन शुरू होगा. विशाल भंडारा भी आयोजित होगा.