आगरालीक्स…आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में एक्टिवा सवार की मौत. हाइवे पर लग गया जाम..
आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक्टिवा सवार बुजुर्ग की एक्सीडेंट में मौत हो गई. कालिंदी विहार के रहने वाले बुजुर्ग एक्टिवा से कमला नगर की ओर जा रहे थे. फ्लाईओवर पर इनकी टक्कर किसी वाहन से हो गई जिसके बाद यह एक्टिवा से गिर गए लेकिन पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने इनको कुचल दिया जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग का नाम 67 वर्षीय रमेश तिलक निवासी कालिंदी विहार बताया गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया. यातायात हुआ प्रभावितहादसे के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया और लोग जाम के कारण गर्मी में बुरी तरह से बिलबिला गए. शव को सड़क से हटाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने तक वाहनेां की आवाजाही ठप रही. इससे दोनों ओर वाहनेां की लंबी लंबी कतारें लग गईं.