आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 153 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ाई थार, तेज स्पीड और नियमों के उल्लंघन में 14 महीने में 951 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित। ( Agra Live News: Thar run at speed on 153 KM, Challan, 951 driving licence suspend in 14 Month )
आगरा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा फिरोजाबाद, आगरा दिल्ली हाईवे, ग्वालियर हाईवे, फतेहाबाद मार्ग, जयपुर हाईवे, आगरा अलीगढ़ मार्ग पर स्पीड रडार लगाकर वाहनों की स्पीडी की जांच की गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर कार के लिए 100 और ट्रक के लिए अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर निर्धारित है। स्पीड रडार में 5 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे पर 153 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से थार दौड़ती हुई स्पीड रडार में आ गई, थार का चालान किया गया। वहीं, नौ अप्रैल को दो और वाहनों का 144 किलोीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने पर चालान किया गया। इन दोनों के दो दो हजार रुपये के चालान किए गए।
14 महीने में 951 वाहन चालकों के ड्रग लाइसेंस निलंबित
देश के सबसे ज्यादा हादसों वाले शहरों में आगरा भी शामिल है। इसे लेकर सख्ती की जा रही है। वर्ष 2025 से 2026 तक 14 महीने में 951 ड्रग लाइसेंस को यातायात के निमयों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया गया।