आगरालीक्स…आगरा में आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ. 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव
मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस एवं पंचम वार्षिक उत्सव के शुभारंभ पर सीताराम मंदिर, वजीरपुरा से निकली भव्य ध्वज यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। बैंड बाजों की मधुर धुनों और मां के जयकारों के बीच सजी दिव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं मार्ग भर पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह ध्वज यात्रा नेहरू नगर एवं गांधी नगर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में मां पीतांबरा देवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो बैंड बाजों की धुनों के साथ श्रद्धालुओं के बीच आस्था का संचार करती रही। यात्रा का शुभारंभ महंत अनंत उपाध्याय ने मां पीतांबरा की आरती उतार कर किया। मार्ग में दर्जनों स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।इस अवसर पर मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी को मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य हुआ था और इसी पावन तिथि पर प्रतिवर्ष इस उत्सव को अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचम वार्षिक उत्सव को तीन दिवसीय रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि उत्सव के अंतर्गत 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण भजनों के माध्यम से मां की आराधना करेंगे।
पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रत्येक शनिवार रात्रि मां पीतांबरा का विशेष हवन नियमित रूप से किया जाता रहा है, जिसका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पहली बार नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अप्रैल को सायं 5 बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर हरि चैतन्य जी महाराज, लंगड़े की चौकी हनुमंत धाम मंदिर महंत गोपी गुरु, गिर्राज बंसल, अनिल वार्ष्णेय, नितिन अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मयंक मित्तल, विजय कुमार गर्ग, अरविंद गर्ग, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, संजय चौहान, लक्ष्मण शर्मा, सचिन सरस्वत, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह, अरुण उपाध्याय, राजकुमार, कृष्णा मिठास, विनोद अग्रवाल, अरुण, सुरेंद्र शर्मा, आर. पी. तिवारी, राजपाल मिश्रा, सुनील पछौरी (उत्तराखंड), अमरनाथ शर्मा, हेमंत दुबे, आयुष उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, हनी, मोहित, मुकेश पंडित जी, पंकज शर्मा, पुष्कल गुप्ता, रणदीप ग्रोवर, डॉ हरेंद्र गुप्ता, सरिता सिंह, सुषमा अग्रवाल, लता उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, नीटू शर्मा, श्रीमती लता अग्रवाल, प्रियंका मिठास, शिवालिका अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।