आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें
आगरा के चर्च रोड पर वीके बर्तन भंडार के सामने बुधवार शाम को एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास से निकल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया. आगरा में हाल फिलहाल में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. गर्मी बढ़ने के साथ ही यह घटनाएं हो रही हैं. कुछ दिन पहले ही जूते की सोल की फैक्ट्री में भी आग लगी और विवि के छात्रावास में भी आग की घटनाएं हुई हैं.