आगरालीक्स …Agra News: दर्दनाक, आगरा में भीषण हादसे में तीन की मौत, हरिद्वारा से गंगा स्थान कर लौट रहे परिवार की कार का टायर फटा, दूसरी तरफ से आ रही कार से टकराई।
दतिया, मध्य प्रदेश के रहने वाले 40 साल के विवेक तिवारी परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्थान करने गए थे, गंगा स्नान कर हरिद्वार से दलिया लौट रहे थे। बुधवार सुबह आगरा ग्वालियर हाईवे पर सैंया क्षेत्र में कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ जा पहुंची, उसी दौरान ग्वालियर की तरफ से अर्टिंगा कार आ रही थी, दोनों कार टकरा गईं, अर्टिगा कार पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में तीन की मौत
हादसे में विवेक तिवारी और मीना श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि अर्टिगा कार चला रहे रिंकू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विवेक के परिजन उर्मिला, राखी सहित अन्य घायल हैं। जबकि अर्टिगा सवार धौलपुर राजस्थान के रहने वाले अभिषेक, रोहित, जितेंद्र सहित अन्य घायल हैं ये भी आगरा में पेपर देने के लिए आ रहे थे।