Sunday , 12 July 2026
Home आगरा Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

168

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में गार्डन तक खूबसूरत बना रहा है, हर कोई इसे लगा रहा है, कम पानी और देखभाल के बावजूद सालभर देता है रंग—बिरंगे फूल

आगरा में सफेद, गुलाबी, नारंगी, लाल, पीले और ड्यूल कलर के फूलों की चादर सड़कों के इर्द—गिर्द नजर आने लगी है। इस सुंदरता और हरियाली को बढ़ाने में बोगनवेलिया, कनेर और बॉटल ब्रश जैसे सदाबहार सजावटी पौधों ने अहम भूमिका है। इसमें भी बोगनवेलिया की बेल पहले पायदान पर है। सड़कों के डिवाइडर और चौराहों पर लगे ये पौधे या बेल कम पानी में भी सालभर रंग-बिरंगे फूल देते हैं।

रामबाग में नर्सरी का काम करने वाले सूरज बताते हैं कि बोगनवेलिया एक बेहद आकर्षक और रंग-बिरंगा पौधा है। इसके सफेद, गुलाबी, बैंगनी, लाल, नारंगी, पीले और ड्यूल कलर के फूल शहर की सड़कों, दीवारों और बागीचों को एक प्राकृतिक कैनवास में बदल देते हैं। इस पौधे की खासियत है कि यह गर्मी और धूप में सबसे अच्छी तरह खिलता है। यह इस पौधे को लगाने का सबसे अच्छा मौसम है, क्योंकि जल्द ही मानसून दस्तक देगा और अभी भी प्री मानसून की बारिश हो रही है।

वहीं कमला नगर, सेंट जॉन्स, संजय प्लेस समेत कई क्षेत्रों में निजी फर्मों के अंदर पौधों की देखभाल करने वाले लेखराज बताते हैं कि बोगनवेलिया की चमकीली और रंगीन पंखुडियों की इसकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। इसलिए इस समय यह सबसे लोकप्रिय पौधा है। हालांकि यह पौधा विदेशी है। मगर उष्णकटिबंधीय है बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है।

रामबाग में ही एक नर्सरी संचालक ने बताया कि बोगनवेलिया पौधे को बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। इसे पनपने के लिए प्रतिदिन कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। ज्यादा पानी न दें, क्योंकि ज्यादा पानी देने से सिर्फ पत्तियां बढ़ती हैं और फूल कम आते हैं। इसके अलावा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का उपयोग करें।

बोगनवेलिया के पौधे को बढ़ने के लिए जितनी अधिक जगह मिलेगी यह उतना ही फैलता जाएगा और फूलों की चादर से ढंक जाएगा। कटाई—छंटाई करने से इसकी शाखाएं और फैलती हैं लेकिन इस पौधे को संभलकर ही छूना चाहिए क्योंकि इसमें कांटे भी होते हैं। छोटी जगह या गमले में लगाने पर भी यह अच्छा निखरता है लेकिन फैलाव सिमट जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Waiting room at the electric crematorium in Agra has been air-conditioned…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजगंज विद्युत मोक्षधाम के वेटिंग रूम में लगा एसी. श्मशान...

आगरा

Mass Tree Plantation Drive in Agra: Message of Environmental Conservation Spread Across Institutions, Organizations, Universities, and SNMC

आगरालीक्स…आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज, डॉ....

आगरा

Agra News: Balkeshwar, Agra resonates with the chanting of the Holy Name; city residents invited to the Shri Jagannath Rath Yatra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बल्केश्वर, श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए शहरवासियों...

आगरा

Agra News: A powerful message on environmental conservation was delivered at Sharda University, Agra…#agranews

आगरालीक्स..आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में रोपे गए पौधे. पर्यावरण संरक्षण का दिया...

error: Content is protected !!