आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत. तापमान भी 10 दिन बाद 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी को झेल रहे आगरावासियों के लिए बुधवार का दिन राहतभरा रहा. सुबह से ही काले बादलों का डेरा आसमान में लग गया और हवाएं चलती रहीं. दोपहर में कई स्थानों पर बारिश भी हुई जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलेगी. बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 29/04/26) 38.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/04/26) 27.0
Departure from Normal(oC) 3.2