आगरालीक्स…Agra News” आगरा में बिजली की हाईटेंशन लाइन पर बीरू की जगह बसंती चढ़ गई, कहने लगी कि मेरी शादी करा दो, तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा।
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन पर युवती चढ़ गई, युवती के हाईटेंशन लाइन पर चढ़ने से खलबली मच गई। बड़ी संख्या लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए लेकिन युवती ने नीचे उतरने से इन्कार कर दिया, कहने लगी कि वह जिस युवक से शादी करना चाहती है उससे पहले शादी करा दो। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
समझाने के बाद नीचे उतरी युवती
पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को समझाया कहा कि उसकी हर बात को मानेंगे, इसके बाद युवती हाईटेंशन लाइन से नीचे उतरी, करीब तीन घंटे बाद युवती हाईटेंशन लाइन से उतरी। शोले मूवी में वीरू टंकी पर चढ़ा था यहां बसंती हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गई।