आगरालीक्स…Agra News: हरीपर्वत से मटिया कटरा के बीच अभी रोड बंद नहीं होगा, अब यह व्यवस्था की गई है। पुलिस ने जाम को देखते हुए डायवर्जन देने से इन्कार कर दिया है। ( Agra Live News: Hariparwat to Madiya katara road not closed for vehicles )
नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड से हरीपर्वत से मदिया कटरा के बीच सड़क बनाई जा रही है इसके लिए 15 जून तक हरीपर्वत से मदिया कटरा तक शुक्रवार से रोड बंद किया जाना था, लेकिन मदिया कटरा से हरीपर्वत के बीच लगने वाले जाम को देखते हुए डायवर्जन से इन्कार कर दिया है।
पहले फुटपाथ बनेंगे इसके बाद बनेगी सड़क
एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद का कहना है कि हरीपर्वत से मदिया कटरा तक पहले सड़क के फुटपाथ बनाने का काम किया जाएगा, इसके बाद सड़क का निर्माण होगा। मेट्रो के कार्य के चलते भी एमजी रोड पर जाम लगा रहता है इसलिए यातायात पुलिस ने अभी डायवर्जन से इन्कार कर दिया है।