Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Woman dies in accident in Agra; irate locals block the road…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Woman dies in accident in Agra; irate locals block the road…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर एक्सीडेंट. महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम. वाहनों का लगा लंबा जाम

आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर एत्मादपुर के बरहन मोड़ पर एक्सीउेंट में एक महिला की मौत हो गई. महिला बाइक पर बैठकर आगरा अपने एक रिश्तेदारी में आ रही थी लेकिन तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने एक लेन को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. इससे वाहनेां की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया.

जानिए क्या है मामला
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव मटसेना में धर्मेंद्र रहते हैं. सोमवार दोपहर वह अपनी पत्नी 33 साल की रूपा को बाइक पर बैठाकर आगरा एक रिश्तेदारी में जा रहे थे. एत्मादपुर के बरहन तिराहे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला की मौत पर आक्रोशित लोगों ने एक लेन बंद कर हाइवे जाम कर दिया. सूचना परन परिजन भी आ गए और अंगामा करने लगे. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने. आक्रोशित भीड़ का कहना था कि यहां लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आए दिन यहां जाम और हादसे होते रहते हैं.

हाइवे पर लगा लंबा जाम
आक्रोशित लोगों के हंगामे के कारण हाइवे पर एक लेन पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

error: Content is protected !!