आगरालीक्स वीडियो आगरा में फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में धुआं ही धुआं।
आगरा के मंटोला में जूता फैक्ट्री है. सोमवार सुबह फैक्ट्री में आग लग गई, आग की चपेट में केमिकल के ड्रम और चमड़े का सामान आने से आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है, कई मीटर तक धुआं दिखाई देने से मंटोला क्षेत्र के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। दुकानदारों में खलबली मच गई, धुआं बढ़ता ही जा रहा है।
लोगों की जुटी भीड़, वाहन थमे
धुआं ही धुआं दिखाई देने पर मंटोला क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। लोगों ने वाहन भी खड़े कर दिए। वहीं, सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, आग जूता फैक्ट्री में रखे केमिकल तक पहुंच गई, इससे आग की लपटें तेज होने के साथ ही बिकराल रूप लेती जा रही है, आग की लपटें तेज होने के साथ ही धुआं ही धुआं आस पास के क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।