आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत. बेटी के साथ दवा लेने जा रही थीं. सिर के उड़े चीथड़े, देखते ही बेटी हुई बेहोश..पूरी खबर
आगरा में बुधवार शाम को भीड़भाड़ वाले राजा की मंडी चौराहे पर आगरा कॉलेज की तरफ से स्कूटी पर महिला अपनी बेटी के साथ आ रही थी. राजा की मंडी चौराहे पर क्रेन निकल रही थी. बगल से ही ईरिक्शा जा रहा था. एक्टिवा क्रेन और ईरिक्शा के बीच में आ गई. ओवरटेक करने के दौरान ही क्रेन के टकराने से एक्टिवा सहित महिला और उनकी बेटी सड़क पर गिर गई. क्रेन का पहिया महिला के सिर के ऊपर से निकल गया. महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.बेटी हुई बेहोश, लोगों में आक्रोश
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. अपने मां के क्षतविक्षत शव को देखते ही बेटी बेहोश हो गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ राजा की मंडी बाजार के दुकानदार आ गए. पुलिस ने शव को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है. राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो का काम चल रहा है. बड़ी संख्या में बाजार में लोग आते हैं. इससे राजा की मंडी चौराहे पर हर समय हालात बेकाबू रहते हैं.
मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय उर्मिला के रूप में हुई है. महिला अपनी बेटी कोमल के साथ स्कूटी पर दवा लेने के लिए जा रही थी. उर्मिला के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह 15वीं बटालियर पीएसी आगरा में तैनात हैं.