आगरालीक्स…आगरा में युवती की सगाई में पहुंचा सिरफिरा. युवती को बताया प्रेमिका और दिखाए ऐसे फोटो और वीडियो कि टूट गई शादी
आगरा में एक युवक की वजह से युवती की शादी टूट गई. सिरफिरा युवक युवती की सगाई कार्यक्रम में पहुंच गया और वहां जाकर उसने हंगामा करते हुए युवती को अपनी प्रेमिका बताया. यही नहीं उसने युवती के साथ फोटो और वीडियो भी लड़के वालों को दिखा दिए जिससे शादी टूट गई. आरोपी ने धमकी दी कि वह युवती की शादी दूसरी जगह नहीं होने देगा. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसमें आरोपी के दो भाइयों और तीन युवकों के खिलाफ भी मुकदमा है.मामला थाना शाहगंज के ग्यासपुरा का है. यहां रहने वाली युवती ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला युवक अंकित उसे काफी समय से परेशान कर रहा है. विरोध करने पर बदनाम करने की ध्माकी दी. युवती का कहना है कि उसकी शादी तय हो गई थी और 12 अप्रैल को आंबेडकर पार्क में सगाई कार्यक्रम चल रहा था. यहां अंकित अपने साथियों के साथ पहुंच गया. यहां उसने हंगामा कर दिया और कहा कि वह युवती से प्यार करता है. इस दौरान उसने कुछ फोटो लड़के वालों को अपने और युवती के साथ के दिखा दिए. इससे उसकी सगाई टूट गई.
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाए और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.