आगरालीक्स…तमिलनाडु में कल से ‘विजय सरकार’. समर्थन के बाद बहुमत पाने का रास्ता हुआ साफ. कल सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु में कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता आज शाम को खत्म् हो गई. टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय ने 120 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.कांग्रेस, लेफ्ट, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से टीवीके गठबंधन के पास अब 121 सीटें हो गई हैं. बहुमत के लिए उन्हें 118 के जादुई आंकड़ा चाहिए था जिसे उन्होंने प्राप्त कर लिया है. विजय कल रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ नई कैबिनेट के 9 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं. कई दिन में मिल सरकार बनाने का मौकातमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में 108 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की टीवीके को बहुमत का आंकड़ा 118 पाने के लिए लिए कई दिन का इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीआई एम के 2, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के 2 सीटों का समर्थन मिलने के बाद उन्होंने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. समर्थन पक्का होने के तुरंत बाद ही विजय ने बिना कोई देरी किए सीधा राज्यपाल के पास पहुंचे और 121 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का अपना पुख्ता दावा पेश किया.