आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संजय प्लेस में 11 दुकानें की सील।
आगरा नगर निगम द्वारा वित्तीय साल खत्म होने से पहले हाउस टैक्स के बकाएदारों पर सख्ती कर दी है। संजय प्लेस की जूता मार्केट स्थित 21 दुकानों पर 30 लाख रुपये हाउस टैक्स बकाया था। इसमें से 10 दुकानदारों ने टैक्स जमा कर दिया। नगर निगम की टीम ने 11 दुकानों को सील कर दिया है। इन 11 दुकानों पर 19.50 लाख रुपये का बकाया है। नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपये से अधिक के हाउस टैक्स बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।