Tuesday , 8 September 2026
Home agraleaks Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video
agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

463

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले दूसरे गैंग के सरगना मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले राज चौहान मूल निवासी बेदई सादाबाद की 23 जनवरी को जलेसर मार्ग टेढ़ी बगिया स्थित एसएन होम स्टे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज चौहान के सात गोली लगी थी, पुलिस जांच में रंगबाजी में हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आगरा और इटावा के आशु तिवारी, मोहित पंडित, अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति और मोहित पंडित पर 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


मुठभेड़ में आशु तिवारी और मोहित पंडित अरेस्ट ( Raj Chauhan murdered in sn home stay )
बुधवार की देर रात ट्रांस यमुना पुलिस की कालिंदी विहार स्थित खत्ता घर पर मूल निवासी एटा और ट्रांस यमुना में रह रहे मोहित तिवारी से मुठभेड़ हो गई, पुलिस ने मोहित को अरेस्ट कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही डौकी पुलिस ने बाइक से जा रहा इटावा के रहने वाले आशु तिवारी को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आशु तिवारी के पैर में गोली लगी है, उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। जबकि इनके तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल मंसूरी की मौत
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में नौ टीमें ​गठित की गईं थीं। टीमों द्वारा मुख्य अभियुक्त खंदौली के रहने वाले अरबाज खान उर्फ मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को उसके द्वारा घटना में प्रयोग किये गये तमंचे की बरामदगी के लिए लाया गया, गुरुवार सुबह टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास अरबाज खान उर्फ मंसूरी, उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। अरबाज खान द्वारा की गयी फायरिंग के दौरान आरक्षी मनोज कुमार, उप निरीक्षक ऋषि घायल हो गये। उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना व निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगीं। पुलिस द्वारा की गयी जबावी कार्यवाही में अरबाज खान को छाती पर वायी तरफ एवं दाहिने पैर में गोली लगी। अरबाज खान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मंसूरी को मृत घोषित कर दिया गया। तथा दोनों घायल पुलिस कर्मियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल आगरा में भर्ती कराया गया।


जो जिंदा रहेगा वही राज करेगा
पुलिस जांच में सामने आया कि राज चौहान ने हत्याकांड से कुछ दिन पहले एक जुआ लूटा था। इस पर दूसरे मंसूरी के गैंग से उसकी ठन गई थी। मंसूरी गैंग ने एलान किया था कि जो जिंदा रहेगा, वही राज करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News : Heavy rain alert in Agra

आगरालीक्स…आगरा में आधा घंटे की बारिश में कई जगह जलभराव…उमस भरी गर्मी...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

agraleaksटूरिज़्म

Ritesh Pratap of Agra did Kinnaur Kailash Yatra by Bullet Bike

आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट मोटरसाइकिल से की किन्नौर कैलाश यात्रा....

agraleaksआगरा

Agra News: Sanskar Bharati Agra to honor 101 art gurus on Guru Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर 101 कला गुरुओं का होगा सम्मान. भारतीय...

error: Content is protected !!