आगरालीक्स Agra local News: आगरा में महिला की हत्या करने के बाद बोरी में बंद कर शव फेंका पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में शनिवार को पुलिस को यमुना के किनारे रामबाग क्षेत्र में नाले में महिला का शव पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। शव बोरे में बंद था, पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हत्या करने के बाद फेंका गया शव
शव बोरे में मिला है, इससे आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।