आगरालीक्स Agra Local News : आगरा के एसएन के जूनियर डॉक्टरों ने लहराया परचम, 29 डॉक्टरों का डीएम और एमसीएच में चयन, एसएन में पहली बार आठ डीएम की सीटों पर डॉक्टर लेंगे प्रवेश।
देश भर के मेडिकल कॉलेज में डीएम और एमसीएच में प्रवेश के लिए नीट सुपरस्पेशियलिटी और एम्स में डीएम और एमसीएच में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज के 29 जूनियर डॉक्टरों का नीट एसएस में चयन हुआ है इसमें से दो डॉक्टरों का चयन एम्स, पटना में हुआ है। वहीं, एसएन मेडिकल कालेज में पहली बार न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की चार चार सीटों पर डीएम में प्रवेश लिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि यह कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है उन्होंने डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया।
एम्स पटना में दो डॉक्टरों का चयन
एसएन के डॉ. प्रखर सिंह की एम्स एसएस में 24 वीं रैंक आई है, उन्होंने एम्स पटना में प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच के लिए प्रवेश लिया है। वहीं, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. कृष्णकांत त्रिपाठी की एम्स पटना में 24 वीं रैंक आई है और पल्मोनरी मेडिसिन में प्रवेश लिया है।
एमसीएच के लिए हुआ चयन
- डॉ. शिवम खंडेलवाल (रैंक 63)
- डॉ. अनूप (रैंक 259)
- डॉ. सागर (रैंक 325)
- डॉ. प्रशांत गुप्ता, SR (रैंक 442)
- डॉ. सोहम शाह, SR (रैंक 480)
- डॉ. शुभम तिवारी (रैंक 487)
- डॉ. फराज खान, SR (रैंक 700)
- डॉ. ऋषभ यादव (रैंक 758)
- डॉ. शिवकांत (रैंक 1400)
- डॉ. प्रतीक जैन, SR (रैंक 1500)
- डॉ आकाश (2400)
- डॉ. श्रेया (रैंक 2500)
- डॉ. ललित (रैंक 2900)
- डॉ. शिवा (रैंक 3700)
- डॉ. वर्षा (रैंक 4000)
डीएम के लिए हुआ चयन- डॉ. मिलिंद अग्रवाल (रैंक 137)
- डॉ. रूहानी आहूजा (रैंक 151)
- डॉ. अक्सा जाफरी (रैंक 158)
- डॉ. नितेश (रैंक 211)
- डॉ. प्रिया (रैंक 350)
- डॉ. साहिल विज (रैंक 550)
- डॉ. प्रियंका जोशी (रैंक 980)
- डॉ. आइंस्टीन सरकार (रैंक 1000)
- डॉ. संदीप्ता पांडा (रैंक 1594)
- डॉ. किरुभाकर (रैंक 1678)
- डॉ. अनुपम शुक्ला (रैंक 1692)
- डॉ. निमिष गुप्ता (रैंक 1966)