आगरालीक्स…आगरा के होटल में लगी आग. रूफटॉप पर बने स्टोर रूप में भड़की आग से उठ रही आग की लपटें. अफरातफरी मची…
आगरा के थाना ताजगंज स्थित होटल ताज हाइट में आग लगने की सूचना मिली है. होटल के छत पर बने स्टोर रूम में यह आग भड़की है. आग की लपटें ऊंची—ऊंची उठ रही हैं. इससे अफरातफरी मच गई. होटल में ठहरे लोग भी बाहर निकल कर भागे हैं. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है..लोगों ने जब रूफटॉप पर आग की लपटें उठती देखीं तोभगने लगे. ये भी बताया गया है कि होटल के बेसमेंट में एक समारोह चल रहा था. आग की सूचना पर सभी भागे. होटल प्रबंधन ने बताया कि चौथी मंजिल पर स्टोर था जिसमें रजाई गद्दे रखे थे. उनमें आग लगी है. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है.