आगरालीक्स…आगरा के विवि की टीम ने सांस्कृतिक युवा महोत्सव में दिखाया टैलेंट. प्रतियोगिताओं में 28 विश्वविद्यालयों की टीम के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 60 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम ने उत्तर मध्य सांस्कृतिक युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं में 28 विश्वविद्यालयों की टीम के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय टीम के मयंक प्रताप सिंह कार्टूनिंग में द्वितीय माइम में आयुष कुमार, हर्षित, युग, सुहानी, माधवी, दिव्यांशी की टीम ने चतुर्थ स्थान व पश्चिमी गायन (समूह) में माधव शर्मा, अनुज बघेल, आर्ची, आर्या, रियान खान व पार्थ के समूह ने चतुर्थ स्थान,पश्चिमी गायन एकल में अनुज बघेल ने चतुर्थ स्थान और कोलॉज प्रतियोगिता में खुशी जैन ने चतुर्थ स्थान ,झांकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यह युवा महोत्सव 3 फरवरी से 7 फरवरी, 2026 तक 39वें एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव महार्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, अंबाला आयोजित हुआ । विश्वविद्यालय की टीम ने संगीत, नृत्य,ललित कला, थियेटर एवं साहित्यिक विधाओं सहित 24 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। टीम का नेतृत्व डॉ. मनोज कुमार, डॉ. गुलशन ग्रोवर तथा पुरुषोत्तम मयूरा ने किया एवं मुरली मनोहर तिवारी, शुभम जाखड़, संदीप बघेल, कुशल चोपड़ा, शुभम कुमार ने सहयोग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कहा कि इससे प्रेरित होकर युवा टीम आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। अधिष्ठाता,छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा , सहायक अधिष्ठाता डॉ. रुचिरा प्रसाद व प्रशिक्षक डॉ. विजय शर्मा ने टीम के सदस्यों को बधाई दीं।