आगरालीक्स…आगरा में कैफे के अंदर युवाओं को पिलाया जा रहा था हुक्का, पुलिस पहुंची तो कैफे के अंदर धुआं—धुआं फैला था…संचालक अरेस्ट, छापे में हुक्के, चीलम पाइप और कैमिकल फ्लैवर जब्त…
आगरा के युवाओं को जमकर हुक्का पिलाया जा रहा है. रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का संचालित मिला है. पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित ग्रीन हाउस रैस्टोरेंट व कैफे में छापा मारकर इसका पर्दाफाश किया है. पुलिस ने संचालक को अरेस्ट किया है. यहां से पुलिस ने 02 हुक्का, हुक्के के 02 पाइप, 02 चिलम,02 फ्लैवर पैकेट, 30 पीस कोयला बरामद किया है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस रात को बसई मंडी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रीन हाउस रेस्टोरेंट और कैफे में अवैध रूप से हक्का चल रहा है और यहां युवाओं द्वारा हुक्का का सेवनकिया जा रहा है. हुक्का का कोई लाइसेंस भी नहीं है. सूचना पर पुलिस मार्वल वर्डपर पहुंची जहां बिल्डिंग के सबसे ऊपरी तल पर ग्रीन हाउस रेस्टोरेंट व कैफे संचालित था. पुलिस की टीम जब रेस्टोरेंट पर पहुंची तो काउंटर पर एक व्यक्ति बैठा मिला. जब उससे पूछताछ की गई तो वह सकपका गया और अंदर जाने लगा. पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो कैफे के अंदर कुछ लोग हुक्का पी रहे है और कैफे के अंदर धुआं धुआँ ही फैला हुआ है.
कैफे संचालक को किया अरेस्ट
कुछ व्यक्ति खुद हुक्का पीते हुए दूसरे व्यक्तियो से कह रहे है, कैफे संचालक ने कहा है कि जितनी भी चिलम आपको पीनी है आप लोग बेफ्रिक होकर पीजिये. पुलिस वाले कैफे के अंदर घुस गये तो वहाँ पर हुक्का पी रहे लोग सकपका गये. पास में जाकर देखा तो हुक्के के पास फ्लैवर्ड तंबाकू की डिब्बियाँ रखी हुयी है. तब पुलिस वालों ने हुक्का पी रहे लोगों को हिदायत दी गयी कि फ्लैवर तंबाकू हुक्का पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है तो लोग कैफे से अपने घर की तरफ चले गये. मौके पर मौजूद कैफे संचालक मोनू गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी गुरूगोविन्द नगर राजपुर चुंगी को अरेस्ट किया गया.
कैफे से 02 हुक्का, हुक्के के 02 पाइप, 02 चिलम 02 फ्लैवर पैकेट, 30 पीस कोयला, 01 फोल्डर ( काला रंग ) जिसमें क्यू आर स्कैनर लगा है बरामद किया गया. केफे संचालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कैफे को करीब 6-7 सालों से चला रहा है, शुरू शुरू में मेरा कैफे बहुत अच्छा चला व मैने अच्छा पैसा कमाया जब से आस-पास बडे-बडे क्लब खुल गए है तबसे मेरा कैफे घाटे मे चल रहा है तो अपनी आय बढ़ाने के लिये हुक्के लाकर रख लिये. जब हुक्का के संचालन का लाइसेन्स तलब किया गया तो दिखाने में कासिर रहा और माँफी मांगने लगा. पुलिस कार्रवाई कर रही है.