आगरालीक्स…लद्दाख में गायब हुए आगरा के चारों युवक मिले. 9 जनवरी से थे लापता. तलाश के लिए चलाया था सर्च आपरेशन
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रहने वाल चार युवक लद्दाख में लापता हो गए थे. इन चारों के लापता होने के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया था लेकिन अब उनका पता चल गया है. वहीं आगरा के थाना सदर में भी परिजनों ने संपर्क टूटने के बाद मिसिंग कंप्लेन की थी. चारों के लापता होने के बाद लद्दाख में पुलिस भी चिंतित थी और इनकी तलाशी की जा रही थी लेकिन आज मंगलवार दोपहर को इन चारों को व्हिस्की नाला पैंग सेरछू रोड इलाके से ट्रैस कर लिया गया है. इस संबंध में इंचार्ज पुलिस पोस्टतंगयचे, दुर्बुक ब्लॉक ने पुष्टि की है कि चारों पर्यटकों को खोज लिया गया है.
आगरा के मधु नगर में रहने वाले दौलतराम चौधरी ने थाना सदर में कंप्लेन दर्ज कराई थी जिनमें उनहोंने बताया कि 6 जनवरी को उनका बेटा शिवम चौधरी अपने तीन दोस्तों जयवीर चौधरी, यश मित्तल और सुधांशु फौजदार के सथ कार से लेह लद्दाख घूमने के लिए गए थे. चारों लद्दाख पहुंच गएथे. 9 जनवरी को सभी लेह में पैंगोंग झइल पर थे और वीडियो कॉल से भी बात हुई थी लेकिन इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. 11 जनवरी को थाना सदर में मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई. आगरा पुलिस ने लेह लद्दाख पुलिस से संपर्क किया.
चारों युवकों मिले
आगरा के ये चारों युवकों की तलाश के लिए लद्दाख में सर्च आपरेशन चलाया गया था. दुर्गम और ठंडे क्षेत्र में यह खोज अभियान चुनौतीपूर्ण भी था. हालांकि मंगलवार को इन चारों का पता चल गया है और खोज लिया गया है. दुर्बुक ब्लॉग के टांगचे पुलिस पोस्ट प्रभारी ने इसकी जानकारी दी. सभी की स्थिति की जांच की जा रही है और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.