Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews
आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की शिकायत पर ट्रेन को रोका गया…तुरंत उपचार से महिला की हालत स्थिर

आगरा होकर अयोध्या से जयपुर के लिए सफर कर रही एक महिला यात्री की चलती ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो गई. गाड़ी संख्या 14853 में यात्रा कर रही महिला यात्री कोमल (उम्र 52 वर्ष), जो अयोध्या से जयपुर की यात्रा कर रही थीं, यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक की शिकायत 139 के माध्यम से सामने आई. स्थिति की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को नदबई स्टेशन पर रोका गया तथा महिला यात्री को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारा गया.

ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सहयोग से तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई और यात्री को नदबई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ट्रीटमेंट) उपलब्ध कराया गया. समय पर की गई त्वरित कार्रवाई एवं समन्वय के फलस्वरूप महिला यात्री की स्थिति स्थिर एवं सामान्य हो गई.
रेल प्रशासन द्वारा ऑन ड्यूटी स्टाफ एवं स्टेशन मास्टर द्वारा दिखाए गए मानवीय दृष्टिकोण एवं तत्परता की सराहना की जाती है. रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

आगरा

Agra Local News: University team of Agra showcased their talent at the Cultural Youth Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि की टीम ने सांस्कृतिक युवा महोत्सव में दिखाया टैलेंट....

error: Content is protected !!