आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा के एक कॉमर्शियल काम्प्लेक्स में एडीए ने 15 फ्लैट किए सील। फ्लैटों का बाजार मूल्य करीब 10 करोड़।
आगरा के ताजगंज वार्ड के उखर्रा शमसाबाद रोड पर मेसर्स डिजायर इन्फ्रोजन के नीतेश गर्ग द्वारा भूखंड संख्या तीन खसरा संख्या 466 से 470 तक बिल्डर ने कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाया था। ( Agra Local News: ADA seal commercial complex in Tajganj ward Agra)
नौ मंजिला का नक्शा कराया पास, 12 मंजिल निर्माण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीए के प्रवर्तन दल के सहायक अभियंता नरेश कुमार शर्मा के अनुसार, बिल्डर द्वारा कामर्शियल काम्प्लेक्स के लिए नौ मंजिला का नक्शा पास कराया था लेकिन 12 मंजिल बिल्डिंग बना ली। हर मंजिल पर पांच फ्लैट हैं। बिल्डर को आठ अप्रैल को नोटिस जारी किया गया। बिल्डर इसके खिलाफ शासन में चले गए, वहां से 15 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी कराने का समय दिया गया। एडीए प्रवर्तन दल के अनुसार, 15 दिन में औपचारिकताएं पूरी न होने पर सील लगा दी गई।