आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के होटल में दारू पार्टी के दौरान रंगबाज राज चौहान की दूसरे गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या, पार्टी कर रहे दोस्त छोड़कर भागे, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के ट्रांस यमुना में किराए पर रह रहे मूल रूप से बेदई सादाबाद के रहने वाले राज चौहान ने मई 2024 में नगला रामबल के प्रिंस उर्फ काले यादव पर गोली चलाई थी, उसे बाइक पर बिठाकर ले जाने के बाद पिटाई लगाई। यहां से राज चौहान और दूसरे गुट में गैंगवार शरू हो गया। पुलिस ने राज चौहान को जेल भेज दिया था, 2 दिसंबर 2025 को जेल से बाहर निकलने के बाद राज चौहान के समर्थकों ने जुलूस निकाला था इसके बाद समर्थकों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
रंगबाजी, जमीन पर कब्जा और जुआ, सटटेबाजी में गैंगवार
ट्रांस यमुना में रंगबाजी, जमीन पर कब्जा और जुआ सटटे कराने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से राज चौहान तेजी से आगे बढ़ रहा था उसने अपना गैंग खड़ा कर लिया था। राज चौहान के गैंग का दूसरे गैंग से विवाद होने लगा था।
राज चौहान के सीने में गोली लगने से मौत, दोस्त भी छोड़कर भागे
गुरुवार को राज चौहान अपने दोस्तों के साथ शाजिद द्वारा किराए पर बिल्डिंग लेकर संचालित किए जा रहे एसएन होम स्टे में पहुंचा था। इसमें तीन मंजिल पर दुकान हैं और चौथी मंजिल पर होटल है। एक कमरे में राज चौहान अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था इसी दौरान रात 10 बजे छह युवक आए। उन्होंने राज चौहान को कमरे में पकड़ लिया, फायर किया लेकिन वह बच गया इसके बाद राज चौहान गैलरी की तरफ भागा, कमरे से युवक निकल कर आए और राज चौहान पर फायरिंग कर दी, एक गोली उसके सीने में लगी वह वहीं गिर गया। हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोली चलाई। राज चौहान के चार गोली लगी हैं।
सीसीटीवी से हत्यारोपियों की तलाश
पुलिस एसएन होम स्टे के सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे हत्यारोपियों की तलाश की जा सके। दो हमलावरों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।