आगरालीक्स…Agra News: ताजमहल घूमने आई अमेरिका की युवती की टूरिस्ट गाइड से दोस्ती हो गई। तीन महीने दोनों साथ साथ रहे, युवती वापस जाने लगी तो गाइड ने उसे रोका, इसे लेकर विवाद हो गया।
अमेरिका की युवती चार महीने पहले भारत की यात्रा पर आई थी, इस दौरान वह ताजमहल घूमने के लिए आगरा आई। इसी दौरान सोशल मीडिया से उनकी जान पहचान ताजगंज क्षेत्र के टूरिस्ट गाइड से हुई। गाइड ने युवती की ताजमहल घूमने में बात की। ( Agra Local News: American woman friendship with tourist guide of Agra)
दो महीने अलग अलग होटल में ठहरी युवती
युवती की टूरिस्ट गाइड से नजदीकी बढ़ गई, युवती दो महीने तक आगरा में ही रही और अलग अलग होटलों में ठहरी। युवती और टूरिस्ट गाइड मिलने लगे, दो महीने पहले वह अमेरिका वापस लौट गई। अमेरिका से दोबारा एक महीने पहले वापस आगरा आ गई और टूरिस्ट गाइड के संपर्क में ही रही अब वह दोबारा अमेरिका जाना चाती थी इसे लेकिर युवती का टूरिस्ट गाइड से विवाद हो गया। युवती आगरा कैंट पहुंच गई, गाइड भी कैंट स्टेशन पर पहुंच गया। युवती ने फोन कर पुलिस बुला ली। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय का मीडिया से कहना है कि युवती बालिग है युवती ने लिखकर दिया है कि वह अपनी मर्जी से रुकी थी और गाइड के खिलाफ कोई कार्रवाई ना की जाए।