आगरालीक्स आगरा में आज से स्कूल खुल रहे हैं, 48 घंटे बाद बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गलन भरी सर्दी में कक्षा 12 वीं के सभी बोर्ड के स्कूल जिला प्रशासन के आदेश पर बंद थे लेकिन शुक्रवार से स्कूल खुल रहे हैं। वहीं, सुबह और रात में गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली है। शुक्रवार सुबह से ही गलन भरी सर्दी से लोग परेशान हैं, सुबह का तापमान छह डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, मौसम साफ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल जाएगी।
( Agra News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra)
18 और 19 जनवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 18 और 19 जनवरी को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे भी तापमान में गिरावट आएगी। 21 जनवरी तक आगरा में ऐसा ही मौसम रहेगा।