आगरालीक्स…आगरा के यमुना पार में नहीं रुक रही रंगबाजी. बीच सड़क पर कार में लौट रहे युवकों पर 15 लोगों ने बोला हमला.
आगरा के यमुना पार में रंगबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. राज चौहान हत्याकांड के बाद पलिस ने रंगबाजों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कसी थी. कई रंगबाजों की लिस्ट बनाई गई और क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई लेकिन एक बार फिर यमुना पार में रंगबाजी की वारदात सामने आई है. शनिवार शाम को थाने से लौट रहे कार सवार युवकों पर अचानक हमला कर दिया गया. करीब 15 युवकों ने कार को घेरा और उसके शीशे तोड़ डाले. कार सवार युवक घायल हुए हैं. पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की है.एफआईआर दर्ज कराने वाले राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई व एक दोस्त के साथ रात को ट्रांस यमुना थाने में आधार कार्ड की कॉपी जमा करने गएथे. थाने से वापस लौटने पर रास्ते में करीब 15 लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और आरोपियों ने कार पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से जहां क्षेत्र में अफरातफरी मच गई तो वहीं कार सवार लोगों के चोटें आई हैं. कार के शीशे भी टूट गए. कार सवारों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
6 नामजद सहित 7 पर मुकदमापुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 नामजद मंजीत सिसौदिया, सिब्बू ठाकुर, मनीष यादव, हरदेव सिंह, मोहित सविता व रुद्र यादव के साथ एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.