आगरालीक्स…आगरा में वेलेंटाइन डे पर नये रेस्टोरेंट का हो रहा शुभारंभ. लजीज व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
आगरा में वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शहरवासियों को नये रेस्टोरेंट की सौगात मिलने जा रही है. ईदगाह बस सटे।ड जाने वाले चौराहे के पास रेलवे की खाली जमीन पर रेल कोच रेस्तरां तैयार किया गया है जिसका शुभारंभ 14 फरवरी को किया जाएगा. यहां लोगों को महाराजा ट्रेन में सफर की फीलिंग के साथ ही लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा.12.82 लाख रुपये वार्षिक की दर पर ई—टेंडर
रेलवे ने इस रेल रेसतरां का ई टेंडर 12.82 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से पांच वर्ष के लिए किया है. टेंडर लेने वाले ठेकेदार रंजीत झा ने बताया कि रेस्तरां को नया लुक दिया गया है. यूपी के पहले रेल कोच रेस्तरां को रेलवे की आमदनी बढ़ाने और यात्रियों के साथ शहरवासियों को नया अनुभव देने के लिए पीपीपी मॉडल पर तैयार किया गया था.
इस रेल कोच रेस्तरां में कुल 84 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इनमें 45 सीटें कोच के अंदर और 42 सीटें ओपन पार्क में तैयार की जा रही हैं. किटी पार्टियां सहित अन्य पार्टीज भी यहां सेलिब्रेट की जा सकती हैं. रेस्तरां में उत्तर और दक्षिण भारतीय समेत अन्य व्यंजनों के साथ विभिन्न पेय पदार्थों का भी टेस्ट मिलेगा.
वर्ष 2024 में इस रेल कोच रेस्तरां का संचालन 17 लाख रुपये से वार्षिक दर पर किया गया था लेकिन आगरा कैंट स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी, भोजन के ऊंचे दाम और कई समस्याओं के कारण यह महज छह माह में ही बंद हो गया था.