फिरोजाबादलीक्स…1 फरवरी को खुले मैदान में पन्नी के अंदर मिली थी नवजात बच्ची. पुलिस ने जांच की तो 15 साल की किशोरी निकली उसकी मां…आगे की कहानी और चौंकाने वाली
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के थाना खंगर क्षेत्र में एक फरवरी को एक मैदान में पन्नी के अंदर एक नवजात बच्ची पुलिस को मिली थी. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को लाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया लेकिन उसका कोई दावेदान नहीं आया. इस पर पुलिस ने सीसीटीवी आदि की सहायता से इस मामले की गहनता से जांच की तो एक 15 साल की बच्ची उस नवजात की मां निकली. पुलिस उस किशोरी तक पहुंच गई और उससे पूछताछ की तो उसने हकीकत पुलिस के समक्ष बयां कर दी.शादीशुदा युवक ने किया था दुष्कर्म
किशोरी ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा युवक कन्हैया उर्फ रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी. समाज से बचने के लिए उसने बच्ची को जन्म देने के बाद से प्लास्टिक की थैली में बंद करके फेंक दिया था. पुलिस ने परिजनों को यह हकीकत बताई तो पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.