आगरालीक्स…आगरा में विश्व कैंसर दिवस को लेकर बच्चों ने कैंसर संबंधी परेशानियों को ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता में किया चित्रित.
विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर सोसायटी आगरा द्वारा होली पब्लिक स्कूल में ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 6, 7, 8, 9वीं के 150 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कैंसर संबंधी परेशानियों और उनके परिणामों को चित्रित किया। हर क्लास से पहले, दूसरे व तीसरे पोस्टर को चिन्हित किया गया। कक्षा 6 की रितिका को प्रथम, गुनगुन कुशवाहा को द्वितीय तथा दृष्टि भारती को तृतीय एवं कक्षा 7 की श्रेया को प्रथम, यशस्वी भारद्वाज को द्वितीय तथा भूमिका को तृतीय एवं कक्षा 8 की इशिका कपूर को प्रथम, चारुल सिंह को द्वितीय तथा ऋतुन मुखर्जी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरषोत्तमदास सवित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।आगरा कैंसर सोसायटी का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन, बच्चो के युवा दिमाग पर अच्छा प्रभाव डालेंगे और समाज में फैली कुरीतियां जैसे तंबाकू, शराब, फास्ट फूड या गतिहीन जीवन शैली को कम करने में सहायक होंगी। इस बार की वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “United By Unique” भी यही दर्शाती है कि हर कैंसर अलग प्रकार का होता है और व्यक्ति विशेष पर उसका प्रभाव भी अलग प्रकार से होता है। लेकिन कैंसर से इस लड़ाई की जंग में अगर हम सब संगठित हो तो जंग जरूर जीती जा सकती है। इस प्रतियोगिता के दौरान होली पब्लिक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल रोहिणी वाष्णेय भी उपस्थित रही।