आगरालीक्स…आगरा में हुई अखिल भारतीय अंतर जिला महिला खो—खो प्रतियोगिता की विजेता टीम केके पैंथर्स को किया सम्मान.
राष्ट्रीय विकास संगठन पंजीकृत द्वारा होटल वाईएस ताज, नियर बसई मंडी, फतेहाबाद रोड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुछ दिन पूर्व आगरा में हुई अखिल भारतीय अंतर जिला महिला खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से विजई बनी कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी, आगरा की टीम के. के. पैंथर्स का प्रशस्ति पत्र, पटका, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और युवा लड़कियों को मानसिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा के विषय में अपने भविष्य को देखने की भावना उत्पन्न करना रहा।संगठन के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह परिहार द्वारा अपने संबोधन में कहां गया कि टीम केके पैंथर जो की आगरा खो-खो की सबसे प्रसिद्ध टीम है, द्वारा संपूर्ण भारत में आगरा जिला ही नहीं पूरे आगरा मंडल का नाम रोशन करने का कार्य किया गया है, मैं इसके लिए आप सभी खिलाड़ियों का तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद करता हूं, और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही संगठन की तरफ से टीम को भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो संगठन टीम के लिए हमेशा सहायक बनेगा का आश्वासन दिया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से सभी को हार्दिक बधाई दी गई और टीम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री वीरेश यादव द्वारा किया गया एवं सर्वाधिक धन्यवाद के. के. पैंथर टीम के कोच मोहित यादव को किया गया कि उन्होंने इस टीम को इतना काबिल बनाया की टीम ने पूरे भारतवर्ष में अपने जिले का लोहा मनवाने के लिए मजबूर किया है। कार्यक्रम में अकादमी से टीम के कोच मोहित यादव, अकादमी मैनेजर पवन यादव एवं समस्त 12 महिला विजेता खिलाड़ी शिवानी, उपासना, सिया, अनामिका, सानिया, प्राची, अंजलि, रुचि, निकिता, नम्रता, खुशी, पूर्वी मौजूद रहीं एवं संगठन के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री ललित शर्मा, महानगर महामंत्री उर्मिला अग्रवाल एवं नीलम चौहान रामबाग मंडल मंत्री भाजपा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय वर्मा जी के साथ-साथ संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की।