Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: Food and drink shops in Agra will now remain open till 12 midnight…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: Food and drink shops in Agra will now remain open till 12 midnight…#agranews

337

आगरालीक्स…आगरा में अब रात 12 बजे तक खुलेंगी खान-पान व चाट की दुकानें. प्रभारी मंत्री ने पशु चिकित्साधिकारी को हटाने के दिए निर्देश. बढ़ते एक्सीडेंट और ट्रैफिक पर भी जताई चिंता

मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने आगरा के पर्यटन नगरी होने के दृष्टिगत शहर में रात 12 बजे तक खान-पान व चाट व अन्य दुकानों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने बढ़ते एक्सीडेंट को रोकने व भविष्य की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विभिन्न एलीवेटेड रोड, ब्रिज, अण्डरपास को शामिल के प्रस्ताव व सर्वे रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर सीकरी द्वारा खराब व्यवहार तथा गौवंशों की सूपुर्दगी में अनियमितता करने की शिकायत पर मौके पर ही सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को हटाने के कड़े निर्देश दिए.

राजस्व विभाग की समीक्षा की
प्रभारी मंत्री द्वारा सबसे पहले राजस्व विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि कुल 9991 विचाराधीन वाद हैं, एक वर्ष से अधिक 03 वर्ष से कम अवधि के 1333, 03 वर्ष से अधिक व 05 वर्ष से कम अवधि के 275 तथा 05 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित वादों की संख्या 31 है, मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से कहा कि अगली बैठक से पूर्व धारा 24 व धारा 34 दोनों धाराओं में कोई भी वाद समय सीमा के उपरांत शेष नहीं होना चाहिए तथा दाखिला खारिज के सभी प्रकरणों में 45 दिन में कार्यवाही कर प्रकरण समाप्त करने के निर्देश दिए. बैठक में आईजीआरएस की समीक्षा की गई तथा सभी प्रकरणों में संतुष्टि पूर्वक निस्तारण तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में बताया गया कि जनपद में 934353 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं तथा राशन डीलरों से सम्पर्क कर 06 यूनिट से अधिक राशन कार्ड धारकों को चिन्हित कर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है, बैठक में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया.

पशु चिकित्साधिकारी को हटाने के निर्देश
बैठक में पशुपालन विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर सीकरी द्वारा शराब पीकर कार्य करना, आमजन से खराब व्यवहार तथा गौवंशों की सूपुर्दगी में अनियमितता करने की शिकायत की गई, जिस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल शाम तक सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को हटाने, मुख्यालय से सम्बद्ध कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए. बैठक में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की, जिसमें मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा बेघर लोगों को आवास दिए जाने हेतु की गई संस्तुति को शामिल करने के निर्देश दिए.

बेसिक शिक्षा विभाग की भी की समीक्षा, टोरंट को लेकर दिए ये निर्देश
बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें मंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों द्वारा चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के विभिन्न प्रकरणों को रखा गया, जिसमें अकारण सीसीएल रिजेक्ट करना, सीसीएल पास करने में घोर अनियमितता करने तथा अनियमितता बरतने पर प्रभारी मंत्री ने प्रकरणों को अत्यंत गम्भीर मानते हुए कड़ी फटकार लगाई व निर्देशित किया कि सम्बन्धित प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार जांच करा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए. इसके अलावा टोरंट पावर लि0 की समीक्षा में बताया गया कि टोरंट द्वारा नये कनेक्शन लेने हेतु उपभोक्ता से अनावश्यक एनओसी की मांग व एस्टिमेट की धनराशि जमा करने को कहा जाता है, जिसमें प्रभारी मंत्री द्वारा ऐसे समस्त प्रकरणों में जिलाधिकारी को व टोरंट के साथ बैठक कर प्रकरणों के समाधान के निर्देश दिए.

सड़कों और एक्सीडेंट व ट्रैफिक की समस्याओं को भी जाना
बैठक में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री ने ग्वालियर रोड पर जलभराव व नाला निर्माण की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि नाला निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा शासन को प्रेषित किया जा रहा है, जलेसर रोड पर जलभराव व आये दिन हादसा होने की शिकायत पर एनएचएआई को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए. रोड एक्सिडेंट की बढ़ती संख्या पर उन्होंने गहरी चिंता जाहीर की तथा बिना हेलमेट गलत दिशा में लापरवाही से गाड़ी चलाने, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग तथा ड्रिक कर गाड़ी चलाने वाले नशेबाजों के विरूद्ध सख्ती कर प्रभावी अभियान संचालित करने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया. उन्होंने आगरा में रोड एक्सीडेंट की बढ़ती संख्या, भारी टै्रफिक दवाब के दृष्टिगत भविष्य की कार्ययोजना हेतु रेलवे ट्रैकों, यमुना नदी के सहारे एलीवेटेड रोड तथा शहर के क्षेत्रों को निर्वाध जोड़ने हेतु रिंग रोड, ब्रिज, अण्डरपास, यमुना पर और ब्रिज बनाने, एनएच-19 के चौड़ीकरण तथा एमजी रोड-2 पर एलीवेटेड रोड बनाये जाने हेतु एक समग्र भविष्य की ट्रैफिक व्यवस्था हेतु प्रस्ताव व सर्वे रिपोर्ट तैयार कर आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए.

रात 12बजे तक खुलेंगे बाजार
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस प्रशासन व नगर विकास विभाग द्वारा शहर के बाजारों को रात्रि में जल्द बन्द कराये जाने के प्रकरण को रखा, जिसमें बताया गया कि आगरा एक पर्यटन नगरी है, टूरिस्ट का अत्यधिक आवागमन रहता है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने समुचित विमर्श के बाद शहर में रात्रि 12 बजे तक खान-पान व चाट व अन्य दुकानों को खोले जाने के निर्देश दिए. पुलिस विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में चोरी व डकैती की घटनाओं में कमी आई है, डकैती की घटना शून्य रही व विगत वर्ष 261 के सापेक्ष 212 चोरी की घटनायें दर्ज की गई, पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि आर्थिक अपराधों की संख्या बढ़ी है, उन्होंने साइबर क्राइम होने पर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील की.

ये रहे उपस्थित
बैठक में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा मंजू भदौरिया, महापौर हेमलाता दिवाकर कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, डा0 धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रशान्त पौनियां, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, यशपाल राणा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, सीएमओ डा. अरूण श्रीवास्तव एवं समस्त एडीएम सहित जनपद के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!