हाथरसलीक्स…हाथरस में कूड़े के ढेर में मिली प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की 34 बोतलें. स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. आसपास के मेडिकल स्टोरों को खंगाला
आगरा से सटे हाथरस जिले में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है. आज कुछ लोगों ने यहां प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की 34 बोतलें पड़ी हुई देखीं. यह बोतलें कोडिनो स्टारकुल ना की थीं और इन पर एक्सपायरी डेट वर्ष 2029 दर्ज थीं.
प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप मिलने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, एसडीएम संजय कुमार और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के साथ अन्य विभागीय टीम मौके पर पहुंच गईं. अधिकारियों ने तत्काल ही जिले के थोक और खुदरा मेडिकल स्टोरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में दवाओं के स्टॉक, रिकॉर्ड और खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. एक मेडिकल स्टोर को नोअिस जारी किया गया है.