आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर शोरूम में 11 लाख रुपये चोरी करने वाले चार युवक अरेस्ट. छत का गेट तोड़कर शोरूम में घुसे और गल्ले से पार की रकम….कर्मचारी युवक था मास्टर माइंड…
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में फुटवियर शोरूम के अंदर से 11 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने घटना में शामिल चार युवकों को अरेस्ट किया है. इन्होंने सब्बल से फुटवियर शोरूम की छत को तोड़ा और फिर दुकान में प्रवेश किया. गेट तोड़कर गल्ले में रखी 11 लाख की नकदी चोरी कर ले गए. पुलिस ने इनके पास चोरी की गई ₹6,57,500/- नकद राशि, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल तथा 01 लोहे का सब्बल बरामद किया है.
31 जनवरी की रात को हुई थी चोरी
थाना नाई की मंडी क्षेत्र में चिराग फुटवियर है. 31 जनवरी की रात को शोरूम में से 11 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. चोरों ने दुकान की छत का गेट तोड़कर गल्ले से कैश को पार किया था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए अभियुक्तों की पहचान की और पंचकुइयां कब्रिस्तार से घटना में शामिल चार युवकों को अरेस्ट कर लिया. एक युवक पवन फरार हो गया.
कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी आपस में मित्र है। अभियुक्त राहुल ने बताया कि वह फुटवियर की दुकान में काम करता है और उसी ने अपने साथियों को फुटवियर की दुकान में गल्ले में रूपये रखे होने की जानकारी दी थी और उन्होनें योजना बनाते हुए पांचों अभियुक्तों ने मिलकर चिराग फुटवियर की दुकान में रात के समय पीछे बने मकानो से दीवार के सहारे चढकर फुटवियर की छत पर लगे गेट को सब्बल से तोडकर सीढियों से नीचे उतरकर कैमरे तोडते हुए, सबसे नीचे दुकान मे गल्ले का ताला तोड कर उसमे रखे करीब 9 लाख रुपये चोरी कर लिये थे.

राहुल कर रहा था छत पर निगरानी
उनका साथी राहुल छत के ऊपर खडे होकर निगरानी कर रहा था, चोरी करने के बाद वह पांचो लोग चिराग फुटवियर की छत से नीचे उतर गली के नीचे खडी अपनी दो मोटरसाइकिलो से अपने-अपने घर पर चले गये थे. अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के रूपयों में से 50-50 हजार रुपयो को उसी रात उन्होनें आपस मे बांट लिया था और जिन्हें उन्होनें अपने शौक-मौज में खर्च कर दिया है. जो रूपये बरामद हुए है वह उन्हीं चोरी किये गये रूपयों में से शेष बचे रूपये है. जिनको हमने शौक मौज मे खर्च कर दिये थे तथा बरामद रूपये उन्हीं चोरी किये गये रूपयों मे से शेष बचे रूपये है. जिन्हें वह आपस में बाँटने के लिए आए थे.
- समीर पुत्र भूरा अली निवासी जीआईसी कम्पाउण्ड थाना शाहगंज आग विजय पुत्र स्व0 मुकेश निवासी कहरई मोड़ थाना एकता आगरा।
- समीर पुत्र स्वः अल्लो निवासी जीआईसी कम्पाउण्ड थाना शाहगंज जनपद आगरा ।
- इमरान पुत्र पवन खां निवासी जीआईसी कम्पाउण्ड थाना शाहगंज जनपद आगरा ।
- राहुल पुत्र मुनीराज निवासी जीआईसी कम्पाउण्ड थाना शाहगंज जनपद आगरा । (दुकान/फर्म का कर्मचारी)
वांछित अभियुक्त का विवरण:-
पवन पुत्र मुनिराज निवासी जीआईसी कंपाउंड थाना शाहगंज जनपद आगरा । (अभियुक्त राहुल का भाई)