मथुरालीक्स..संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू कार…
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं के ऊपर एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर चढ़ गई. कार ने कई श्रद्धालुओं को चपेट में लिया, इनमें एक महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि एक अन्य महिला बेहोश हो गई. मौके पर अफरातफरी मच गई. मौजूद लोगों ने कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया. पुलिस के पहुंचने पर उन्हें पुलिस को सौंप दियाशनिवार सुबह वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर केलिकुंज आश्रम के पास श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जुटे हुए थे. रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंच गई. अधिकतर श्रद्धालु फुटपाथ पर बैठकर संत का इंतजार करने लगे. इसी दौरान रमणरेती चौराहा की ओर से एक तेज गति से कार आई और वह अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए फुटपाथ पर जा चढ़ी. कार को देख फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. कार की चपेट में कई श्रद्धालु आए. इनमें गाजियाबाद की एक महिला श्रद्धालु नीलम से टकरा गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं एक महिला कंचन बेहोश हो गई.
तीन युवकों को पकड़ामौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को पकड़ा. कार में तीन युवक सवार थे. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस कार समेत तीनों युवकों को हिरासत में ले आई. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है.