आगरालीक्स…आगरा के गुणधरलाल जैन को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्यपाल करेंगी सम्मानित. जनपद का बढ़ाया गौरव
आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज में कॉमर्स टीचर गुणधर लाल जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. राज्यपाल द्वारा उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को "राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिये चयनित किये जाने के संबंध में वर्ष 2025 में राज्य चयन समिति द्वारा मण्डलीय समिति से अग्रसारित किये गये संबंधित शिक्षकगण का साक्षात्कार / प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया. राज्य चयन समिति द्वारा चयनित अध्यापकगण को राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सहर्ष स्वीकृत दी है.