आगरालीक्स…आगरा आईं थाईलैंड की राजकुमारी. कल सुबह ताजमहल का करेंगी दीदार. आगरा फोर्ट भी जाएंगी…जानिए पूरा कार्यक्रम
5 दिन के भारत दौरे पर आईं थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी ननिरत्ना मंगलवार शाम को जोधपुर से आगरा पहुंच गई हैं. शाम चार बजे वह पूरे प्रोटोकॉल के साथ ताजनगरी पहुंची. यहां से उनका काफिला होटल मुगल शेरेटन पहुंचा है. नाइट स्टे करने के बाद राजकुमारी बुधवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी. राजकुमारी सिरिवन्नावरी ननिरत्ना बुधवार सुबह 10 बजे के करीब ताजमहल का दीदार करने जाएंगी. यहां से वे आगरा किला पहुंचेंगी और इसके बाद रवाना हो जाएंगी राजस्थान में बिताए तीन दिनथाईलैंड की राजकुमारी शनिवार को जयपुर पहुंची थी. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध आमेल महल का दीदार किया. इसे अलावा उन्होंने दीवान ए आम, दीवानए खास, शीश महल और मानसिंह महल को निहारा. सोमवार को वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया.