आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स के साथ लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली के टिप्स देंगे डॉक्टर्स. पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा भी होंगे साथ. आईएमए की विशाल एवं विशेष स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी 12 फरवरी को
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से 12 फरवरी को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में विशाल एवं विशेष स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इस गोष्ठी में स्टूडेंट्स के साथ आम लोगों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के टिप्स दिए जाएंगे. आईएमए अध्यक्ष डा पंकज नागायच बताया कि इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात चिकित्सक एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. डीके हाजरा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सही, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक स्वास्थ्य जानकारी पहुँचाना है, जिससे लोग गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें एवं स्वस्थ जीवन शैली अपना सकें. सचिव डा रजनीश मिश्र ने बताया कि इसमें शहर के विभिन्न वरिष्ठ, अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक सहभागिता करेंगे. वे आम जनता एवं विद्यार्थियों को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर सरल भाषा में मार्गदर्शन देंगे तथा उपस्थित लोगों के प्रश्नों एवं समस्याओं का समाधान भी करेंगे. आईएमए अर्बन हेल्थ कमेटी के चेयरमैन डा एस के कालरा ने कहा कि गोष्ठी में कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी, उनमें शामिल हैं—मन की शांति कैसे प्राप्त करें एवं मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय
स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलाव
ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज में क्या जानना आवश्यक है
मधुमेह रोगियों के लिए आहार – क्या खाएं, क्या न खाएं (व्यावहारिक जानकारी)
दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार – आम व्यक्ति क्या कर सकता है
CPR कैसे करें–विशेषज्ञों द्वारा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ
BMI चेक-अप–“अपनी सेहत का राज जानिए”